दिल्ली।( एजेंसी)
नेशनल कवरेज: विजय प्रताप सिंह
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार....
मेट्रो और रेल सेवाएं अभी नहीं चलेगी.
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी जारी रहेगी.
शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे.
राज्यों के बीच आपसी सहमति के बीच बसों की सेवाएं.
कंटेनममेंट ज़ोन को छोड़कर अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होंगी.
बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहें.
अब रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन राज्य तय करेंगे.
स्वास्थ्यकर्मी एक राज्य से दूसरे राज्य में आ जा सकते हैं.
बता दें कि देश लॉकडाउन पहला फेज- 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए लगाया गया था. इसके बाद दूसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा की गई, जो 15 अप्रैल से 3 मई तक (19 दिन) रहा. वही, इसके बाद 14 दिनों के लिए 4 मई को लॉकडाउन के तीसरे फेज की घोषणा की गई जो 17 मई यानी आज खत्म हो रहा था. बता दें कि देश में पिछले 54 दिनों से लॉकडाउन लागू है. हालांकि इसके बावजदू भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन बन दिन बढ़ते जा रहे हैं.