Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय चार शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध तमन्चा, दो लाख नगद व 50 हजार का जेवर बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: यासिर

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर, नकबजन ,लुट से सम्बन्धित अपराधो की रोक थाम के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में व  क्षेत्राधिकारी फूलपुर  के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.05.2020 को ग्राम राजापुर सिकरौर के बाग से दौराने पुलिस मुठभेड़ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार जिसके कब्जे से एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा बाये हाथ में लिये स्कूल बैग से चोरी की 25 अदद पायल, एक अदद रिंग, दो अदद कान का झाला पीली धातु व दो रिंग एक कड़ा आठ अदद बिछुआ, 1200 रूपया कटा फटा नोट बरामद हुआ था । तथा गिरफ्तार अभियुक्त के बताये गये स्थान से और तीन नफर अभियुक्त गरिफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 35-35 व 30 हजार रूपये नगद बरामद हुये । जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना स्थानीय पर दिनांक 10.06.2019 को वीर बहादुर सिंह निवासी टेवखर थाना सरायमीर आजमगढ़ द्वारा जेवरात व नगदी चोरी होने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 144/19 धारा 457/380 भादवि, दिनांक 21.03.2020 को त्रिभुवन प्रजापति निवासी पुरा कोहराना थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा नगदी एवं जेवरात चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 45/20 धारा 457/380 भादवि एवं दिनांक 17.05.2020 को श्री कर्मराज बिन्द निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ़ द्वारा जेवरात चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 84/20 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत कराया गया था । उक्त मुठभेड़ व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86/20 धारा 307  भादवि व 87/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. महताब उर्फ घूरहू पुत्र शब्बीर निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2. मो0 आतिफ पुत्र शकील निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
3. मुन्ना पुत्र लाल देव निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
4.अरमान पुत्र शकील निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 86/20 धारा 307 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 87/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 144/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 45/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
5.मु0अ0सं0 84/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

बरामदगी का विवरणः-

1.दो लाख एक हजार दो सौर रूपये चोरी की 
2.एक अदद नाजायज तमन्चा देशी 315 बोर व एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 
3.चोरी की 22 अदद पायल सफेद धातु
4.एक अदद अंगुठी पीली धातु
5.एक अदद कान का झाला पीली धातु
6.आठ अदद बिछुआ सफेद धातु
7.एक अदद अंगूठी सफेद धातु
8.एक अदद कड़ा सफेद धातु 

गिरफ्तारकर्ताः-

1.प्र0नि0 श्री अनिल कुमार सिंह थाना सरायमीर
2.ब0उ0नि0 श्री दिनेश कुमार पाठक थाना सरायमीर 
3.उ0नि0 श्री रामकृष्ण सिंहथाना सरायमीर आजमगढ
4. उ0नि0 श्री कमलकान्त वर्मा थाना सरायमीर,
5. उ0नि0 श्री आशुतोष मिश्रा थाना सरायमीर
6.हे0का0 सुधीर कुमार थाना सरायमीर आजमगढ़
7.हे0का0 बिहंगल यादव थाना सरायमीर आजमगढ
8.का0 राजू सिंह थाना सरायमीर आजमगढ
9.का0 आशुतोष कुमार थाना सरायमीर आजमगढ
10.का0 राकेश वर्मा थाना सरायमीर आजमगढ

नोट-जनद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कूल 63 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने