आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 21 मई-- कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जनपद आजमगढ़ के सभी 8 तहसीलों के 505 ग्रामों में 25 से अधिक प्रवासी मजदूरों का आगमन हुआ है, जिसमें तहसील बूढ़नपुर के 150 ग्राम में, तहसील मार्टीनगंज के 22 ग्राम में, तहसील फूलपुर के 07 ग्राम में, तहसील सगड़ी के 71 ग्राम में, तहसील लालगंज के 64 ग्राम में, तहसील निजामाबाद के 51 ग्राम में, तहसील मेंहनगर के 116 ग्राम में तथा तहसील सदर के 24 ग्राम में 25 से अधिक प्रवासी मजदूरों का आगमन हुआ है।