आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आज दिनांक 05 मई को प्रातः 06ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक जनपद में कुल 82 छात्र/श्रमिक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की 08 बसों माध्यम से विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से आये हैं। जिसमें मथुरा से 08, गुजरात से 50, तेलंगाना से 07, मुरादाबाद से 14 तथा मध्यप्रदेश से 03 यात्री आजमगढ़ रोडवेज पर आये।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त 82 यात्रियों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों पर क्वारंटाइन हेतु भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि तहसील सदर मे 20, सगड़ी मे 18, लालगंज मे 06, फूलपुर मे 12, निजामाबाद मे 06, मेंहनगर मे 07, बूढ़नपुर मे 03 तथा मार्टीनगंज मे 10 छात्रों/श्रमिकों को भेजा गया।