Breaking News

दहेज हत्या में केस से बचाने के लिए पुलिस का नाम लेकर एक लाख की दलाली करने वाला युवक गिरफ्तार, रुपये बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

 प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ द्वारा लाक डाऊन व शान्ति व्यवस्था डियूटी भ्रमण के दौरान दिनांक 04.05.2020 को अग्रसेन तिराहा पर अभियुक्त प्रवेन्द्र जासवाल पुत्र मोतीलाल जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती कस्बा व थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ जो पुलिस के नाम पर दहेज हत्या के मुकदमें में अभियुक्त को जेल जाने से बचाने को लेकर धोखा धड़ी करके एक लाख रूपया भोला नाथ जालान पुत्र स्व0 काशीनाथ जालान निवासी मुकेरीगंज जनपद आजमगढ़ से ले लिया था । जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 107/20 धारा 213/420 भादवि व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधि0 1988 पंजीकृत था जिसे गिरफ्तार किया गया कब्जे से एक लाख रूपया बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा गया । 
 पंजीकृत अभियोग का विवरण— 

मु0अ0सं0 – 107/2020 धारा – 213/420 भादवि व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधि0 1988 थाना कोतवाली, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

1. प्रवेन्द्र जासवाल पुत्र मोतीलाल जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती कस्बा व थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

 बरामदगी

एक लाख रूपया 

 गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण –

नि0 श्री कृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आगमगढ़
उ0नि0 श्री संजय तिवारी चौकी प्रभारी एलवल थाना कोतवाली, आजमगढ़
का0 प्रभाकर यादव थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
का0 जगदीश यादव थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
म0का0 सुदक्षिणा पाण्डेय थाना कोतवाली, आजमगढ़
म0का0 अनुपमा मौर्या थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

और नया पुराने