Breaking News

नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 मई-- नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आज अपरान्ह 1ः00 बजे कोषागार आजमगढ़ में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। 
नवागत राजेश कुमार इसके पूर्व विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर 10 माह तक लखनऊ मे कार्यरत थे, तथा इसके पूर्व ये संतकबीर नगर, कन्नौज, मथुरा, में जिलाधिकारी एवं बरेली, मुरादाबाद में सीडीओ एवं एसडीएम के पद पर रह चुके हैं। ये विकास प्राधिकरण वाराणसी में वाइस चेयरमैन के पद पर दिसम्बर 2017 से जुलाई 2019 तक कार्यरत रहे। इनकी शिक्षा बी0ई0 (इलेक्ट्रानिक्स), दिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग से हुई हैं। वर्ष 2005 में आईपीएस के पद पर उड़ीसा में तैनात थे, ये 2008 बैच के उ0प्र0 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार राजस्थान के मूल निवासी हैं। 



और नया पुराने