आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 22 मई-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 163 व्यक्तियों का दिनांक 15 व 16 मई 2020 को सैम्पल जांच हेतु गोरखपुर लैब में भेजा गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट में 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव आयी है, शेष 147 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
इसी प्रकार 17 मई 2020 को 48 व्यक्तियों का सैम्पल जांच हेतु गोरखपुर लैब भेजा गया था, जिसमें से 45 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, शेष 03 रिपोर्ट प्रतीक्षा में है। दिनांक 18 मई 2020 को 59 व्यक्तियों का सैम्पल जांच हेतु गोरखपुर लैब भेजा गया था, जिसमें से 22 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, शेष 37 रिपोर्ट प्रतीक्षा में है।