भदोही।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो लोगों की मौत हो गई। जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में दोनों की कोरना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। मरने वालों दोनों प्रवासी थे।
भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र के कड़ोर गांव निवासी 45 वर्षीय कुछ दिन पहले मुंबई से आ रहा था। इस दौरान वह सुरियावां के पास चक्कर आने से जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शव का अंतिम संस्कार करने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी जताया था। इस दौरान उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।
दूसरा युवक ज्ञानपुर क्षेत्र के सरपतहा गांव का निवासी था। इसकी मौत सतना में हो गई थी। शव मृतक के गांव आया था। जहां उसका अंतिम संस्कार किया था। इस मृतक का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
दोनों की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने सरपतहा गांव में एहतियात बढ़ा दिया है। जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 10 हो गई है।
रिपोर्ट-अरविन्द श्रीवास्तव