आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़ समाजवादी प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के समक्ष प्राथर्ना पत्र दिया की अतुल सिंह अमिलिया नाम की फ़ेसबुक आईडी से समाजवादी पार्टी के सरंक्षक एवं आज़मगढ़ के पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव के ऊपर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा हैं। वायरल पोस्ट को लेकर आज़मगढ़ की जनता में काफी आक्रोश है । उक्त के सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देश देकर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया एवं उक्त अभियोग से सम्बन्धित फेसबुक आईडी की जांच एवं अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु साइबर सेल एवं एसओजी टीम को निर्देशित किया गया। साइबर सेल द्वारा जाँच से पता चला कि यह आईडी अतुल सिंह पुत्र मनोज सिंह ग्राम अमिलिया थाना गंभीरपुर जनपद आज़मगढ़ की है।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी एसओजी टीम एवं साइबर सेल द्वारा अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र मनोज सिंह ग्राम अमिलिया थाना गंभीरपुर जनपद आज़मगढ़ को आज दिनांक 19.05.2020 को थाना कोतवाली के मु.अ.स.114/2020 धारा 295(क), 505, 504 भादवि मे गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा जानबूझकर और दुर्भावना पूर्वक अपमानित किए जाने के लिए पोस्ट किया गया है | अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल में उक्त फेसबुक आईडी लॉगिन है और इसी आईडी के द्वारा आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट किया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. अतुल सिंह पुत्र मनोज सिंह ग्राम अमिलिया थाना गंभीरपुर जनपद आज़मगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 114/2020 धारा 295(क), 505, 504 भादवि थाना कोतवाली आज़मगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
श्री आंनद कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी टीम आज़मगढ़
श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, प्र0नि0 कोतवाली आज़मगढ़
मनीष सिंह, साइबर सेल आज़मगढ़