आज़मगढ़।
अहिरौला।
आजमगढ़ सदर तहसील के राजकीय महिला महाविद्यालय अहिरौला में योग मंच द्वारा ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें योग प्रशिक्षक रवि प्रकाश यादव ने सभी को इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने तनाव से बचने के लिए प्राणायाम और मोटापा कम करने के लिए सूर्य नमस्कार सहित अलग-अलग आसनों का विस्तृत अभ्यास कराया जिसमें जनपद के सभी स्वयंसेवक और सेविकाओं कार्यक्रम अधिकारियों ने पूरी तन्मयता से भाग लिया और ऑनलाइन योग की बारीकियां सीखी।
रवि प्रकाश ने बताया कि कोरोना महामारी में जो लॉक डाउन हुआ है उससे सभी की दिनचर्या प्रभावित हुई है ऐसे में शरीर के निष्क्रियता में वृद्धि हुई है
सभी को अपनी दिनचर्या ठीक रखने के लिए योग की बहुत ही जरूरत है कोरोना से जंग हम तभी जीत पाएंगे जब योग के संग होंगे
इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति प्रजापति ने कहा कि स्वस्थ रहिए स्वस्थ रहिए निरोग काया योग की माया है योग करे निरोग रहे।