आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 30.05.2020 को उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र ,तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त मे मामूर था कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनांक 04.12.19 को नाजिब को दौड़ाकर जिन लोगों द्वारा मार डाला गया था उसमे से एक अभियुक्त आरटीओ के तरफ से हरवंशपुर आ रहा है । मुखबिर खास की बात को विश्वास करके मै उ0नि0 मय हमराहीयान के साथ मु0अ0सं0 284/19 धारा 304 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से सम्बंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु हरवंशपुर पर आकर अभियुक्त कृष्णनन्दन उर्फ किशुन पुत्र इन्द्रजीत सा0 हासापुर थाना तहबरपुर को अपराध का बोध कराते हुये समय 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. कृष्णनन्दन उर्फ किशुन पुत्र इन्द्रजीत राम सा0 हाशापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 284/19 धारा 304 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला प्रभारी चौकी मूसेपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 बिपिन पाण्डेय थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 जितेन्द्र सोनकर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 सुनील यादव थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
नोट:- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 39 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है ।