Breaking News

प्रवासी राहगीरों को कराया गया भोजन, दिया गया पानी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी

सगड़ी: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अपने मूल निवास स्थानों को लौट रहे हैं।
इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो चिलचिलाती गर्मी के बीच अपने परिवार के साथ सैकड़ों किलोमीटर का मुश्किल सफर तय करने के लिये पैदल ही चल पड़े हैं. ऐसे में प्रवासी मजदूरों के लिये मदद का हाथ बढ़ाते लोग जगह जगह भोजन पानी लेकर उनकी मदद कर रहे हैं।
सगड़ी तहसील के बख़ालिश बाजार हाइवे पर समाजसेवी अर्जुन कुमार के नेतृत्व में प्रवासी राहगीरों को आज दूसरे दिन भी भोजन पानी उपलब्ध कराया गया। जिसमें पूड़ी-सब्जी एवं बिस्किट-पानी आदि रहे।
इस दौरान अर्जुन कुमार ने बताया कि- प्रवासी राहगीर मजदूरों को भोजन और देकर उनकी मदद की जा रही है, साथ मे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जा रहा है, इस कार्य मे स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग भी मिल रहा है।
भोजन वितरण में प्रमुख रूप से विजय गुप्ता, राहुल गुप्ता, अर्जुन कुमार, अविशेक शर्मा, प्रभात कुमार, अखिलेश गुप्ता, अरविंद यादव, सोनू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, हीरा यादव, विजय गुप्ता, मुर्तुजा, राम, भानु यादव, बहादुर यादव, विजय गुप्ता, आदि सहित बाजार के लोग रहे।

और नया पुराने