Breaking News

कार्डधारकों से अंगुठा लगवाने के बाद भी राशन न उपलब्ध कराये जाने की शिकायत पर राशन की दुकान निलंबित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 मई-- कोटेदार श्रीमती कलावती देवी ग्राम पंचायत कटोही, विकास खण्ड कोयलसा के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि वे नियमित रूप से दुकान पर न बैठने, खाद्यान्न का वितरण मानक के अनुरूप न देने, कुछ कार्डधारकों से अंगुठा लगवाने के बाद भी राशन न उपलब्ध कराये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसका संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्रिय आपूर्ति निरीक्षक से जांच करायी गयी। शिकायत सही पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कोटेदार का लाइसेन्स निलम्बित कर दिया गया।

और नया पुराने