आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आज़मगढ़।
थाना दीदारगंज
आज दिनांक 28.05.2020 को उ0नि0 सच्चन राम मय हमराहीयान के कोरोना वायरस (कोविड-19) के सम्बन्ध मे प्रचलित लाकडाउन का अनुपालन कराने हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 90/20 धारा 147, 452, 323, 308 भादवि से सम्बन्धित अभि0गण 1. मिथिलेश सिंह पुत्र स्व0 श्यामनारायण सिंह 2. संदीप सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासीगण आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ संग्रामपुर पेट्रोल पम्प के पास अम्बारी जाने वाले मार्ग पर खड़े है सवारी का इन्तजार कर रहे है कही भागने की फिराक मे है जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है कि मुखबीर की बातो पर विश्वास करके तथा मंशा से हमराही कर्म0गण को अवगत कराकर उ0नि0 सच्चन राम मय हमराही कर्म0गण मय मुखबीर खास के प्रस्थान कर संग्रामपुर पेट्रोल पम्प के पहले मय मुखबीर खास के पहुँचे कि मुखबीर खास ने खड़े हुये दोनो व्यक्तियों की ओर इशारा करके हट बढ़ गये उ0नि0 सच्चन राम मय हमराही कर्म0गण की मदद से एकबारगी दबिश देकर संग्रामपुर पेट्रोल पम्प के पास अम्बारी जाने वाले मार्ग पर खड़े है उन 02 व्यक्तियो को हिकमात अमली से पकड़ लिया गया,पकडे गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम 1.मिथिलेश सिंह पुत्र स्व0 श्यामनारायण सिंह 2. दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया चूकि अभि0गण उपरोक्त थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 90/20 धारा 147, 452,323,308 भा0द0वि0 मे नामजद /वांछित है | अतः कारण बताकर समय 6.30 पर हिरासत पुलिस मे लिया गया दौरान गिरफ्तारी मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो एंव निदेर्शो का पालन किया गया अन्य विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. मिथिलेश सिंह पुत्र स्व0 श्यामनारायण सिंह सा0 आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. संदीप सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह सा0 आमगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 90/20 धारा 147, 452,323,308 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 सच्चन राम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 दुर्गेश गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 मनीष खरवार थाना दीदारगंज जनपद आजमगण ।