Breaking News

04 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राजीटिव, वर्तमान समय में 43 एक्टिव केस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 04 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 01 व्यक्ति हर्रा की चुंगी आजमगढ़, 01 व्यक्ति बनकटा जीयनपुर, 01 व्यक्ति मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का चिकित्सक तथा 01 व्यक्ति हरैया का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा। 
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 212 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 43 एक्टिव केस हैं, 162 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।


और नया पुराने