Breaking News

ग्राम खेमीपुर में हुयी मारपीट में हत्या, के सम्बन्ध में 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-पवई

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन व कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महोदय मय हमराहीयान के द्वारा मु0अ0सं0 86/20 धारा 147,149,304 भादवि0 से अभियुक्त गोबरी  पुत्र भूल्लन , सुनील , अंगद,अंकित पुत्रगण गोबरी को आज दिनांक 21.06.2020 को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 घटना का विवरण -दिनांक 17.06.2020 को जोगेन्दर पुत्र घूरेराम ने थाने पर तहरीर दी की मेरा भाई सिकन्दर पुत्र घूरेराम उम्र करीब 18 वर्ष सुबह 06.00 बजे अपने घर से शौच करने के लिए नहर की तरफ जा रहा था कि उसके सगे पट्टीदार गोबरी पुत्र भूल्लन, सुनील, अंगद, अंकित पुत्रगण गोबरी तथा सरोजा पुत्री गोबरी द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डण्डा से मारे पीटे जिससे गम्भीर चोट आने के कारण परिजनो द्वारा chc पवई लाया गया था जहां से डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था जहां पर ईलाज के दौरान रात्रि 09.00 बजे सिकन्दर पुत्र घूरेराम की मृत्यु हो गयी है तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 86/20 धारा 147,149,304 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।

 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. गोबरी  पुत्र भूल्लन
2. सुनील पुत्र गोबरी
3. अंगद पुत्र गोबरी
4. अंकित पुत्र गोबरी निवासीगण खेमीपुर, थाना पवई आजमगढ़

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 86/20 धारा 147,149,304 भादवि0

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. संजय कुमार थानाध्यक्ष पवई 
2. का0 संजय यादव  
3. का0 उपेन्द्र यादव  
4. चन्द्रजीत यादव

और नया पुराने