Breaking News

ग्राम कुकुडीपुर में हुई मारपीट में हत्या, के सम्बन्ध में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-पवई

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन व कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महोदय मय हमराहीयान के मु0अ0सं0  80/20 धारा 302,308,323,504,506  भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 यहिया S/O सुकुरुल्लाह निवासी कुकुडीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को मुखबीर खास की सूचना पर मैगना बाजार से दिनांक 20.06.2020 को समय 23.15 बजे पर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के निशादेही पर एक अदद लोहे की पाइप आला कतल बरामद हुआ । 
अभियुक्त के गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ किया गया तो अभियुक्त ने बताया कि वादी जिशान के परिजनो से मेरी जमीनी रंजिश थी उसी रंजिश के कारण अक्सर विवाद होता था घटना वाले दिन जिशान का परिवार वाले मेरे भाई को मार रहे थे भाई को बचाने के लिए हम भी पहुचे मारपीट होने लगी । मेरे हाथ में लोहे का पाईप था मैने पाईप से तथा हौरैरा ने चापड से वार किया जिससे कासिम की मृत्यु हो गयी । अभियुक्त को न्यायिक अभिराक्षा मे भेजा गया ।
 गिरफ्तार वान्छित अभियुक्त

 मो0 यहिया S/O सुकुरुल्लाह निवासी कुकुडीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ 

 बरामदगी

 01 अदद लोहे की पाईप  

 पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0  80/20 धारा 302,308,323,504,506  भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. संजय कुमार थानाध्यक्ष पवई 
2. का0 संजय यादव  
3. का0 उपेन्द्र यादव  
4. चन्द्रजीत यादव

और नया पुराने