Breaking News

Flipkart एजेन्सी लूट का पर्दाफाश, 01 शातिर अभियुक्त अवैध असलहा व लूटी गयी नगदी एवं स्कैनर के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

 अभय कुमार मिश्र पुत्र नरेन्द्र मिश्र ग्रा0 बालापुर पोस्ट चकलाल चन्द थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा दिनांक- 06.02.2020 को सूचना दी गयी कि समय लगभग 19.15 बजे सांय 4 हथियार बन्द अपराधी बवाली मोड़ करतारपुर स्थित फ्लिपकार्ट एजेन्सी कार्यालय में घुस गये और आते ही वहाँ उपस्थित कार्मिकों के साथ गाली-गलौज देते हुए तमंचा दिखाकर धमकाये और सबको एक जगह बैठा दिये तथा एजेंसी का नगद रूपया लगभग 6,31702/-  तथा सीसीटीवी एनवीआर और ईंटरनेट राऊटर आदि भी  अपने साथ लूट ले गये। इस सूचना पर मु0अ0सं0- 32/2020 धारा –392,120B,411 भादवि थाना कोतवाली पर पंजीकृत कर विवेवचना प्रारम्भ की गयी।  
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उपरोक्त प्रकरण पर गम्भीर संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री के0के0 गुप्ता द्वारा प्रकरण के अनावरण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। उसी क्रम में आज दिनांक- 21.06.2020 को मुखबीर खास की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा जीडी ग्लोबल स्कुल करतालपुर से समय करीब सुबह 04.00 बजे इस अभियोग की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त बंश कुमार उर्फ कामू यादव पुत्र सुबेदार यादव सा0 कन्धरापुर (पश्चिम का पुरा) थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त बंश कुमार उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया गया। फिर भी पुलिस पार्टी ने प्रशिक्षित तरीके से अपना बचाव करते हुए अभियुक्त को अवैध तमंचा, कारतुस व लूट के नगद 16,500 रू/- के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अवैद असलहे का निरीक्षण किया गया तो तमंचा .315 बोर एवं उसमें पुलिस पार्टी पर फायर किये गये कारतुस का .315 बोर खोखा मौजूद था तथा अभियुक्त के जेब से तीन अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर भी बरामद हुआ। अभियुक्त की निशादेही पर एजेंसी से लूटे गये एक अदद स्कैनर को भी बरामद किया गया। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त वंश कुमार उपरोक्त से इस अपराध की घटना एवं उनकी अपराध प्रणाली  के बारे में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि इस फ्लिपकार्ट एजेन्सी की लूट की घटना की योजना उसने तथा उसके साथियों ने जेल में रहकर बनायी थी और बाहर आने पर उसने तथा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। अभियुक्त ने बताया कि उसके पास से बरामद असलहा लूट की घटना में प्रयुक्त किया गया था तथा बरामद नगद धन लूट में मिले हिस्से (50 हजार रूपये) का ही बचा हुआ धन है। लूट में घटना स्थल से मैं एक स्कैनर भी लेकर भागा था। जिसे मैने रास्ते में झाड़ी में फेक दिया था। जिसे आपकों बरामद करा दिया हूँ। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1. मु0अ0सं0 –32/2020 धारा –392,120B,411 भादवि थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 –149/2020 धारा –307 भादवि  व 3/25 A. Act. थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

1.बंश कुमार उर्फ कामू यादव पुत्र सुबेदार यादव सा0 कन्धरापुर (पश्चिम का पुरा) थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. 1अदद लूट की स्कैनर
2. 1 अदद तमंचा - .315 बोर
3. 3 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस
4. रू0 16,500 नगद

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1. श्रीकृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली, आजमगढ़       5. का0 प्रभाकर यादव, थाना कोतवाली आजमगढ़
2. श्री संजय तिवारी, चौकी प्रभारी एलवल थाना कोतवाली, आजमगढ़      6. का0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. श्री अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थानथाना कोतवाली, आजमगढ़ 7. का0 संजय कुमार गुप्ता, थाना कोतवाली, आजमगढ
4. का0 जगदीश यादव, थाना कोतवाली आजमगढ़



और नया पुराने