Breaking News

सिधारी पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय  व स0पु0अ0/क्षेत्रधिकारी नगर श्री इलामारन जी (आई0पी0एस0) द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 83/20 धारा 384,332 भादवि का वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु आदेशित किया गया | उक्त आदेश के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में  आज दिनांक 02/06/2020 को व0उ0नि0 श्रीभगवान  मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र , तलाश वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे लगातार  मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि जिस  अभियुक्त की आप तलाश कर रहे है वह अभियुक्त शंकर तिराहे पर गाड़ी का इन्तजार कर रहा है कही भागने के फिराक मे है जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर खास की बात को विश्वास करके मै व0उ0नि0 मय हमराहीयान के साथ उक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु शंकर तिराहे पर  आकर अभियुक्त राजन सिंह पुत्र जनार्दन सिंह सा0 खैरातपुर थाना सिधारी आजमगढ़ को अपराध का बोध कराते हुये समय 10.10  बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  
 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1.अभियुक्त राजन सिंह पुत्र जनार्दन सिंह सा0 खैरातपुर थाना सिधारी आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 83/20  धारा 384/332 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. व0उ0नि0 श्रीभगवान  थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 निलेश सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 हरेन्द्र चौहान थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने