बदायूं।
बदायूं: फल बेचने वाला कोरोना संक्रमित हुआ और फिर मौत हो गई है। एक की मौत के बाद सैकड़ों खतरे में पड़ गए हैं जिसकी वजह से प्रशासन गंभीर है। प्रशासन व पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में सैंपल भरे हैं। वहीं होम क्वारंटीन करा दिया है, इधर कस्बा में तमाम लोग दफनाने में शामिल होने के चलते दहशत बढ़ती जा रही है।कोरोना संक्रमित फल विक्रेता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को 110 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं पालिका प्रशासन ने मृतक की मययत से जुडे 40 लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
आज सोमवार को स्वास्थय विभाग की टीम डोर टू-डोर सर्वे करेगी। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील का चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान के तहत नगर के कई वार्डों में सेनिटाइजेशन कराया है।
बता दें कि नगर के सराय मोहल्लें की फारूखी गली के एक फल विक्रेता की कोरोना संक्रमण से शुक्रवार रात इलाज के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई थी। जिसकी पुष्टि प्राइबेट लैब ने मृतक के सुर्पेदे ए खाक के बाद की थी। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने पूरे हॉटस्पाट इलाके को सील कर दिया है।
अब स्वास्थय विभाग की टीम ने एमओआईसी डॉ. सुशांत वर्नजी एवं डॉ. नीरेश कुमार, डॉ. नागेंद्र यादव की टीम ने मृतक के परिवार के सदस्यों के 19 तथा उसकी हिस्ट्री से जुड़े 43 लोगों एवं दिल्ली मुंबई से आए 30 प्रवासी लोगों सहित 110 लोगों के सैंपल भर लिए हैं। एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिहं, कोतवाल पंकज लावानिया ने निरीक्षण किया है।
रिपोर्ट: बी.यीशुदास
