बदायूं।
बदायूं: संक्रमितों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि कई लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं लेकिन रोजाना नए संक्रमित निकलने के कारण सिस्टम भी उलझकर रह गया है। कल रात पुन: मोहल्ला वेदोटोला और बाबा कालोनी इलाके में दो संक्रमित निकल आए।इनको कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही जहां देर रात तक अधिकारी इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खोजकर उन लोगों का पता लगाते रहे जो संपर्क में आए है।
वहीं पुलिस ने बाबा कालोनी इलाके को सील कर दिया। सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने बताया कि पूरा इलाका सील कर दिया गया है। 12 प्वाइंट बनाए हैं, इनमें किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। न ही भीतर के लोगों को बाहर निकलने दिया जाएगा। हालांकि जरूरत का सारा सामान वहां मुहैया कराया जा रहा है।
रिपोर्ट: बी.यीशुदास
