Breaking News

मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंटों पर सघन अभियान के तहत छापेमारी, 12 खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 जून-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंटों पर सघन अभियान के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम बनायी गयी है, जिसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आज पूरे जनपद में कोविड-19 स्पेशल ऑपरेशनल प्रोसीजर एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत सघन अभियान चलाकर 1-पूर्वांचल ढाबा सेहदा राहुल सिंह, 2-शिव ढाबा बीजरवा, बनकट सतीश मद्धेशिया, 3-छत्रिय ढाबा भंवरनाथ शिवनाथ जयसवाल, 4-डायमंड पैलेस एंड फैमिली रेस्टोरेंट राजीव यादव, 5-पूर्वांचल ढाबा बनकट, 6-अमन ढाबा बनकट, 7- लाल बिहारी पु0 मोतीलाल मिठाई की दुकान समौधी, 8-न्याज अहमद पु0 अब्दुल शमद जनरल स्टोर पुरारानी, 9-जमाल हाशिम पु0 मो0रफी मिठाई की दुकान पुरारानी, 10-मुइनुद्दीन पु0 अब्दुल गफ्फार बेकरी पुरारानी, 11-उस्मान पु0 फजलेहसन बेकरी पुरारानी, 12-अब्दुल रहमान पु0 असरारूल हसन किराना की दुकान पुरारानी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में संतोषजनक ना पाए जाने वाले उपरोक्त 12 खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी की गई है, 2 दिनों में अनुपालन न किए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं आपदा महामारी अधिनियम-1897 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर दी जाएगी।   
मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ0 दीनानाथ यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र, देवेश, अंकित द्वारा किया गया। 




और नया पुराने