आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 जून-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंटों पर सघन अभियान के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम बनायी गयी है, जिसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आज भी पूरे जनपद में कोविड-19 स्पेशल ऑपरेशनल प्रोसीजर एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत सघन अभियान चलाकर 1-पहलवान ढाबा लालगंज, 2-बंगाली फास्ट फूड कॉर्नर गोसाई बाजार, 3-श्री साईं स्वीट्स बुढ़नपुर ढाबा, 4-यादव मिस्ठान भंडार नूरपुर देउरपुर, 5-ओमप्रकाश मिष्ठान भंडार सगड़ी, 6-दिलीप कुमार की मिठाई की दुकान सगड़ी, 7-किशन कुमार, रामप्रसाद मिष्ठान भंडार सगड़ी 8-मोदनवाल चाइनीस रेस्टोरेंट फरिया, 9-शिवकुमारी मिष्ठान भंडार फरिया, 10-विनोद गुप्ता मिस्ठान भंडार निजामाबाद, 11-बलिराम की मिठाई की दुकान निजामाबाद, 12-राम दुलारे प्रजापति ढाबा पुलिस लाइन के सामने आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण मे उपरोक्त खाद्य प्रतिष्ठानों में कई प्रतिष्ठानों के पास पंजीकरण मौके पर नहीं पाया गया, तो कईयों के पास प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर नहीं पाए गए, कुछ प्रतिष्ठानों पर मास्टर मास्क नहीं लगाए हुए लोग मिले तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का नियमानुसार पालन नहीं हो रहा था, उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य कारोबार मानक संचालन प्रक्रिया से अवगत कराते हुए व्यवस्था संतोषजनक ना पाए जाने पर उपरोक्त 12 खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नोटिस जारी की गई है।
2 दिनों में अनुपालन न किए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं आपदा महामारी अधिनियम-1897 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर दी जाएगी।
2 दिनों में अनुपालन न किए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं आपदा महामारी अधिनियम-1897 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर दी जाएगी।
मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ0 दीनानाथ यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र, देवेश, अंकित द्वारा किया गया।