आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोट किला सदर आजमगढ़ का रहने वाला व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव था ,जिसकी उम्र 60 वर्ष थी वह किडनी बीमारी से ग्रसित है जिसके इलाज के लिए चक्रपानपुर पीजीआई आजमगढ़ में भर्ती कराया गया था। 12 जून 2020 को उसके उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रयागराज को भेजा गया जिसमें आज दोपहर 12:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 166 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 40 एक्टिव केस हैं, 120 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।