Breaking News

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प का पालन कराते हुए, करीब 178 वाहनों का प्रदूषण चेक किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज दिनांक 25.06.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु दिनांक 22 जून 2020 से 28 जून 2020 तक के प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत चतुर्थ दिवस पर नरौली तिराहा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प का पालन कराते हुए आने जाने वाले करीब 178 वाहनों का प्रदूषण चेक किया गया। जिसमें 52 वाहनों का चालान एमबी एक्ट में किया गया तथा जागरूकता के क्रम में सड़क के मुख्य चौराहा नरौली, गिरजाघर, पहलवान तिराहा तथा पुलिस ऑफिस गेट पर जन जागरूकता संबंधी फ्लेक्सी लगाई गई।

और नया पुराने