Breaking News

थाना देवगांव में विगत दिनो हुई 2 लाख की लूट का पर्दाफाश, 02 वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व लूट की नगदी के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव

थाना देवगांव में विगत दिनो हुई 2 लाख की लूट का किया गया अनावरण, 02 वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व लूट की नगदी के साथ गिरफ्तार।

दिनांक 28.05.2020 को थाना देवगाँव आजमगढ़ अन्तर्गत ग्राम चकमुजनी में अच्छे लाल अपने भाई व अपने माँ के साथ एसबीआई लालगंज से पैसा निकालकर टेम्पो से घर आया टेम्पो से घर पर उतरते ही बैंक से पीछा कर रहे एक अपाची पर तीन अभियुक्तो द्वारा झोला में रखा 2 लाख रूपया छीन कर भागने लगे विरोध करने पर फायर भी किये। जिसके सम्बन्ध में श्री अच्छे लाल द्वारा थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 99/2020 धारा 392 भादवि बनाम अपाचे मोटर सायकिल सवार 03 बदमाश अज्ञात पंजीकृत कराया गया ।   
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण हेतु स्थानीय पुलिस एवं स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीमो का गठन किया गया। विवेचना एवं अनावरण के दौरान बैंक एवं अन्य सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यो से अभियुकतगण 1- राजेश  यादव पुत्र जंगबहादुर यादव नि. अमरा अराजी देवली थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2- सुभाष यादव पुत्र घुरहु यादव नि. बम्बावनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर 3- आफताब अहमद उर्फ राहुल पुत्र अशफाक नि. कस्बा देवगाँव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ का नाम अपराध की घटना कारित करने में तथा अभियुक्तगण 4- राजेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र स्व0 रामरुप यादव नि. करियागोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ 5- संजय यादव पुत्र दशरथ यादव नि. मुर्तजापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर 6- महेश यादव पुत्र बैजनाथ नि. देवाकलपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर का नाम घटना में पीड़ित पक्ष की बैंक से ही रैकी करने एवं मुख्य लूटेरों को कवर प्रोटक्शन भूमिका में प्रकाश में आया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक देवगांव विमलेश मौर्य व प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल कुमार सिंह द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण 1- संजय यादव पुत्र दशरथ यादव नि. मुर्तजापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर 2- महेश यादव पुत्र बैजनाथ नि. देवाकलपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक- 25.06.2020 को उनके घर से समय करीब 05.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त संजय यादव के पास से लूट के 22800 रूपये व घटना मे प्रयुक्त असलहा एक अदद पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कार0 अभियुक्त महेश उपरोक्त के कब्जे से लूट का कुल 2200 रूपया बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411/34 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 की बढ़ोत्तरी की गयी विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।  

पूछताछ का विवरण-  गिरफ्तार अभियुक्त गण संजय यादव व महेश यादव उपरोक्त से अपराध की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाईन्ड राजेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र स्व0 रामरुप यादव नि. करियागोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ है। जिसनें इस लूट की योजना बनाई एवं अन्य सदस्यों को संगठित किया तथा पीड़ित की लगातार रैकी करता रहा। इस घटना के दिन इन लोगों ने आजमगढ़ शहर के सिधारी क्षेत्र में यूनियन बैंक व इलाहाबाद बैंक की भी रैकी किया था। लेकिन मनमुताबिक काम न होने पर यह लोग लालगंज चले गये और इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में शामिल संजय यादव पुत्र दशरथ यादव इससे पहले भी लूट एवं हत्या के मामले में जेल जा चुका है।  तथा थाना केराकत जनपद जौनपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित होने की जानकारी सामने आयी है।  


अभियुक्त नाम पता

1- संजय यादव पुत्र दशरथ यादव नि. मुर्तजापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर 
2- महेश यादव पुत्र बैजनाथ नि. देवाकलपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

बरामदगीः-

1- संजय यादव के पास से लूट के 22800 रूपये व घटना मे प्रयुक्त असलहा एक अदद पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस
2- महेश यादव के कब्जे से लूट का कुल 2200 रूपया बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव आजमगढ़    7. का0 अखिलेश यादवथाना देवगाँव आजमगढ़
2. अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सरायमीर आजमगढ़    8. का0 अखिलेश गौड़ थाना देवगांव आजमगढ़  
3. उ.नि. मानिकचन्द तवारी थाना देवगाँव आजमगढ़                    9. उ0नि0 संजय कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी आजमगढ़
4. उ.नि. अभिषेक सिंह  थाना देवगाँव आजमगढ़                        10. का0 औरंगजेब , स्वाट टीम आजमगढ़
5. का0 परवेज अख्तरथाना देवगाँव आजमगढ़                           11. का0 अमित सिंह स्वाट टीम आजमगढ़
6. का0 दिलीप पाठकस्वाट टीम आजमगढ़।



और नया पुराने