Breaking News

2 मरीज की जांच रिपोर्ट आई पाजीटिव, 1 व्यक्ति समोपुर, बरदह एवं 1 व्यक्ति जयरामपुर जहानागंज का रहने वाला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व में भेजी गयी सैम्पल्स में से 02 मरीज की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। 01 व्यक्ति समोपुर, बरदह  एवं 01 व्यक्ति  जयरामपुर  जहानागंज  का रहने वाला हैं। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 179 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान में 18 एक्टिव केस हैं, 155 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

और नया पुराने