आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मद्देनजर जनपद के ख्याति प्राप्त योग प्रशिक्षक देव विजय यादव ने कुंवर सिंह उद्यान में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण के दौरान बताया कि कोरोना से सी वैश्विक महामारी में योग प्राणायाम बहुत ही बेहद लाभकारी है इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति को रोना जैसी महामारी से बच सकता है।
उन्होंने आगामी योग दिवस को लेकर के सभी से अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग दिवस मनाने की अपील की और योग के फायदे को लेकर बताया कि योग जीवन का सार है सुबह-सुबह आधा घंटा योग करने से शरीर व मन स्वस्थ रहता है शरीर में उर्जा स्फूर्ति हमेशा बनी रहती है योग एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें स्वस्थ जीवन के लिए ₹1 अतिरिक्त बर्बाद नहीं होता और शरीर को कोई बीमारी ग्रसित नहीं कर पाती मनुष्य के शरीर व मन को स्वस्थ रखने का यदि कोई विद्या व चिकित्सा पद्धति है तो वह है योग।