Breaking News

24 घण्टे में बस द्वारा 538, रेल द्वारा 462, कुल 1000 प्रवासी मजदूर आये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 03 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 02 जून 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से 03 जून के प्रातः 6ः00 बजे तक कोविड-19 के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत गत 24 घण्टे में बस द्वारा आये प्रवासी मजदूरों की संख्या 538, रेल द्वारा 462, कुल 1000 प्रवासी मजदूर आये है। जिसमें से आजमगढ़ के 637 तथा अन्य जनपद के 363 प्रवासी मजदूर आये हैं। इस प्रकार अब तक कुल 152044 प्रवासी मजदूर जनपद में आये हैं, जिसमें रेल व बसों द्वारा (औपचारिक माध्यम) 97513 व अपने साधन से या अनौपचारिक माध्यम से 54531 प्रवासी मजदूर आये हैं। 
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 45 कन्टेनमेंट जोन घोषित किये जा चुके हैं, जिसमें गत 24 घण्टे में 08 कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है, वह भी शामिल है। 
उन्होने बताया कि जनपद में अब तक कुल 123 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। जिसमें गत 24 घण्टों में नये 05 कोरोना पाजीटिव केस पाये गये। वर्तमान समय में 98 एक्टिव केस हैं, 22 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 03 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। 
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 98 कोरोना पाजीटिव एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 47 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्यंज डेण्टल कालेज, इटौरा) में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है, 49 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है तथा 02 मरीजों को एल-1 अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। 
उन्होने बताया कि कुल 34 क्वारंटाइन सेन्टर हैं, जिसमें 267 व्यक्ति रूके हुए हैं, एवं सभी कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 13 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर में 203 व्यक्ति, 06 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 33 व्यक्ति एवं 15 आश्रय स्थलों में 31 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है। 
आगे उन्होने बताया कि कुल 133 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। गत 24 घण्टे में 223 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 05 जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव व 218 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है एवं अभी भी 734 जांच रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। 
उन्होने बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 65 कोरोना पाजीटिव मरीजों का द्वितीय सैम्पल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है।


और नया पुराने