Breaking News

55 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर दी जान।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर पूरब 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन से कटकर दी जान।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी रविन्द्र विश्वकर्मा 55 पुत्र रामशब्द बीती रात लगभग नौ बजे घर में नोकझोंक किया जब पत्नी ने भोजन लेकर आयी तो मैं अभी आता हूँ यह कहकर बाहर चला गया पूरी रात घर नहीं लौटा। सुबह जब गाँव के लोग टहलने के लिए गए तो गांव के पास रेलवे ट्रेक पर रविन्द्र का कटा हुआ शव मिला।रविन्द्र के ट्रेन से कटने खबर पर परिवार के सदस्यों में कोरहाम मच गया । सूचना पाकर  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर


और नया पुराने