Breaking News

कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद में आज की विस्तृत रिपोर्ट पढ़िये इस खबर में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

1-

आजमगढ़ 23 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 02 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 180 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 16 एक्टिव केस हैं, 158 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होने बताया कि कुल 16 एक्टिव केस में 08 मरीज एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 06 मरीज एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 02 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए, बीएचयू रेफर किया गया है।

2- 

 आजमगढ़ 23 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 5384 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 5204 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 180 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 23 जून 2020 को 149 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 5728 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 5384 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 344 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

3-

 आजमगढ़ 23 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 18 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से 01 व्यक्ति आमागर्वी हरैया, 01 व्यक्ति शाहडीह हरैया, 01 व्यक्ति कुरसौली हरैया, 01 व्यक्ति कोटिला, रानी की सराय, 03 व्यक्ति रानी की सराय आजमगढ़, 01 व्यक्ति बधरिया संजरपुर आजमगढ़, 01 व्यक्ति बनगाॅव मार्टीनगंज, 01 व्यक्ति खरका तरवाॅ लालगंज, 01 व्यक्ति बनगाॅव तरवाॅ आजमगढ़, 01 व्यक्ति नवरसिया तरवाॅ लालगंज, 01 व्यक्ति मुड़हर गम्भीरपुर आजमगढ़, 02 व्यक्ति सहनुडीह बरगहाॅ आजमगढ़, 01 व्यक्ति श्यामकपुर पवई, 01 व्यक्ति गोरथनी अतरौलिया, 01 व्यक्ति ग्राम भीमाकोल, हुंसेपुर ब्लाक कोयलसा का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।
उन्होने बताया कि इस प्रकार अब तक कुल 198 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 34 एक्टिव केस हैं, 158 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

और नया पुराने