आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के बिलरियागंज क्षेत्र के कान्धरपुर (पतिला गौसपुर) स्थित बी आर सी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लोगों ने रक्तदान करके समाज को संदेश दिया कि- अगर रक्तदान किया जाए तो गरीब और असहाय लोगों का जीवन बचाया जा सकता है,
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिलरियागंज ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद्र यादव ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया, और रक्तदान किया,
ग्रामीण युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए ब्लाक प्रमुख रमेश यादव ने कहा कि- सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रक्तदान हेतु जागरूक करना यह प्रयास एक सराहनीय कदम है, खून देकर हम सभी लोग तमाम लोगों को नई जिंदगी देने का कार्य कर सकते हैं, प्रमुख रमेश चंद्र यादव ने कहा कि समाज के लोगों को इस नेक कार्य में आगे आने की जरूरत है, इस कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन प्रशंसा के पात्र हैं।
इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक श्रीराम यादव ने रक्तदान कर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि- ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान करने से लोग घबराते हैं, रक्तदान के प्रति लोगों की धारणा गलत है। इसी मिथ्या को दूर करने के मकसद से हमने अपने विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ताकि ग्रामीण लोगों को रक्तदान करने हेतु जागरूक बनाया जाय।
श्रीराम यादव ने आगे कहा कि- जिस साल से विद्यालय की नींव पड़ी है, तभी से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन विद्यालय पर होता है, जिसमें भारी संख्या में लोग आकर के खून देने का कार्य करते हैं, रक्तदान करने के लिए हम और हमारे विद्यालय के लोग पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर के लोगों को जागरूक करते हैं, और रक्तदान के बारे में बताते हैं ।
रक्तदान शिविर में कुल (111) लोगों ने भाग लिया।
मौके पर स्वास्थ टीम के डाक्टर अभिषेक मिश्रा,डाली पांडेय, राजेंद्र यादव, मनोज यादव राममिलन चौहान विजय प्रकाश डाक्टर शशांक दुबे डाक्टर राजनरायन गिरी ने लोगों से रक्तदान लिया।
वहीं रक्तदान करने में आशा यादव , श्रीराम यादव, चन्द्रभान यादव,अनुप मौर्य, रविन्द्र यादव, अनिल जैसवार, आशीष यादव, कुंदन सिंह, क्रांति सिंह, रत्नेश राय, अनिल यादव, जगरनाथ यादव, शिवशंकर, भुवन सिंह, नितिश सिंह रामजनम, आदर्श यादव आदि लोग रहे।
अंत में विद्यालय प्रबन्धक श्रीराम यादव ने आये हुए अतिथियों रक्तदाताओं का आभार जताया।