Breaking News

प्रवासी मजदूरों को विकास खण्डवार जाबकार्ड बनाकर मानव दिवस सृजन कराते हुए रोजगार उपलब्ध करायें

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय में जूम ऐप के माध्यम से समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जनपद में आये हुए प्रवासी मजदूरों को मनरेगा केे अन्तर्गत जाबकार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद मंे आये हुए प्रवासी मजदूरों के विकास खण्डवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजन की समीक्षा की गयी। मानव दिवस सृजन लक्ष्य के अनुरूप ने पाये जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर व पल्हनी को निर्देश दिये कि मुख्य विकास अधिकारी व डीसी मनरेगा से समन्वय बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजन जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में आये हुए प्रवासी मजदूरांे को विकास खण्डवार जाबकार्ड बनाकर मानव दिवस सृजन कराते हुए रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा उपस्थित रहे। 

और नया पुराने