इटावा।
इटावा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की जिसमें संतोष चौहान को व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शैलेश जैन वरिष्ठ महामंत्री और नरेश यादव बने कोषाध्यक्ष।फूल मालाओं से व्यापारियों ने किया स्वागत । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीनों पदाधिकारियों को प्रपत्र सौंपा।
इटावा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जो मंडियों के अंदर व्यापारियों से शुल्क बसूला जाता है उस मंडी शुल्क को खत्म किया जाये। इसके लिये हम केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से बंद कराने का प्रयास कर रहे है। और दोनों सरकारों को पत्र भी लिखे है।लॉक डाउन में व्यापारी काफी परेशान हुआ है उनकी समस्या है कि जब तीन महीने दुकाने नही खुली है तो उनसे तीन महीने का बिजली का पैसा न लिया जाए।वही कंछल जी ने पुलिस पर निशाना साधते हुये कहा कि बाजार में हथठेले बालों से पुलिस पैसा बसूल करती है। आखिर हथठेले बाले बेचारे कहाँ जायें। और जिन व्यापारियों ने लोन लिया है भारत सरकार उनके लोन की व्याज को भी मांफ करे।
रिपोर्टर :- मोहम्मद अज़हर आदिल

