आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना महराजगंज
आज दिनांक 17.06.2020 को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2020 धारा 376, 506 IPC 3/4 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अमरजीत पुत्र भीम राम सा0 हुँसेपुर (रामजियावन) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी बेकारू तिराहा से आज सुबह 06.15 बजे मुखबीर खास की सूचना पर की गयी। अभियुक्त को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया ।
नाम-पता- अभियुक्त
1. अमरजीत पुत्र भीम राम सा0 हुँसेपुर (रामजियावन) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SHO नन्द कुमार तिवारी
2. हे0 का0 व्यास सिंह
3. का0 रणजीत सिंह