Breaking News

साइबर कॉप प्रो० त्रिवेणी सिंह ने उत्तर प्रदेश में पहले साईबर अपराधी गैंग का कराया पंजीकरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

एटीएम की क्लोनिंग व कार्ड बदलकर बैंकों से पैसा निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 05 शातिर साईबर अपराधी गिरफ्तार।

जनपद आजमगढ़ सहित उ0प्र0 के विभिन्न जिलो में एटीएम कार्ड की क्लोनिंग तथा एटीएम कार्ड बदलकर मासूम जनता के बैंक खाते से पैसा निकालने की शिकायते विगत काफी दिनों से लगातार प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल खाँ के नेतृत्व में साईबर सेल व स्वाट प्रभारी तथा थानाध्यक्ष दीदारगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर यथा शीघ्र उक्त गैंग का खुलासा व गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। 
इसी अभियान में कार्यवाही करते हुए दिनांक-17.06.2020 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिह मय हमराहीयान व SOG प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द कुमार सिंह मय टीम व का0 मनीष कुमार सिंह साइबर सेल को जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सुरहन तिराहे पर संदिग्ध अवस्था मे खड़े है अपराधी किस्म के प्रतीत होते है कही जाने की प्रतीक्षा मे है यदि गिरफ्तार न किये गये तो अवश्य ही कोई संगीन घटना घटित कर देगें । उक्त सूचना पर विश्वास कर समस्त पुलिस बल व मुखबिर के साथ रवाना होकर सुरहन तिराहे पर पहुँचकर मुखबिर निशादेही पर वहाँ खड़े 05 संदिग्ध व्यक्तियों की ओर पुलिस बल आगे बढ़ी तो वे लोग भागने का प्रयास किये परन्तु वहाँ खड़े पाँचो व्यक्तियों को मौके पर आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर आज समय करीब 07.30 बजे पकड़ लिया गया । जिनका नाम पता पूछते हुए जमातलाशी ली गयी तो अपना नाम क्रमशः 1. नवीन गौतम पुत्र सोचन गौतम सा0 भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, 2.शिवम पुत्र रामरतन सा0 सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, 3.प्रवेश पुत्र रामअजोर सा0 नौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, 4. सिकन्दर राजभर पुत्र मंजू सा0 सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, 5. अविनाश पुत्र रमेश सा0 बस्तीकपूरी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताये । जिनके कब्जे से विभिन्न बैंकों कुल 12 एटीएम कार्ड बरामद हुए साथ ही साथ उनमें से एक प्रवेश पुत्र रामअजोर उपरोक्त के पास से 315 बोर का नजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होने अलग-अलग व एक साथ बताया कि हमलोग बैंको के खाता दारों का एटीएम कार्ड बदलकर व कार्ड की क्लोनिंग कर उनका पैसा निकाल लेते है तथा आपस हिस्सा बाँट लेते है। एटीएम कार्ड बदलने व क्लोनिंग करने के लिए हममे से कुछ लोग बाहर खड़े होकर रैकी करते है तथा कुछ लोग मुँह पर गमछा बाँधकर ग्राहक के पीछे एटीएम लाइन में खड़े हो जाते है तथा धोखे से मदद करने के बहाने कार्ड बदल लेते है और ग्राहक के पासवर्ड देखकर एटीएम से पैसे निकाल लेते है। इसी तरह हमलोगों का गैंग एटीएम क्लोनिंग करके भी ग्राहकों के पैसे उनके बैंक खाते से निकालते है।  हमारे गैंग में कुल 24 सदस्य है तथा हमारे गैंग का लीडर नवीन गौतम पुत्र सोचन गौतम है। जिसके निर्देशन पर हमलोग आजमगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एटीएम बदलने व क्लोनिंग करके पैसा निकालने का कार्य करते है।  
गिरफ्तार अभियुक्त  का नाम व पता-

1. नवीन गौतम पुत्र सोचन गौतम सा0 भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2.शिवम पुत्र रामरतन सा0 सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3.प्रवेश पुत्र रामअजोर सा0 नौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
4. सिकन्दर राजभर पुत्र मंजू सा0 सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
5. अविनाश पुत्र रमेश सा0 बस्तीकपूरी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास (गैंग लीडर अभियुक्त नवीन गौतम)–

1. मु0अ0सं0 361/12 धारा 419,420  भा0द0वि0 थाना फूलपुर आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 NIL/12 धारा 419, 420 भा0द0वि0 थाना फूलपुर आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 699/12 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 482/12 धारा 379 भा0द0वि0 थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
5. मु0अ0सं0 177/13 धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
6. मु0अ0सं0 42/17 धारा 110 G द0प्र0सं0 थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
7. मु0अ0सं0 295/16 धारा 419,420 भा0द0वि0 व 66 IT ACT थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।
8. मु0अ0सं0 380/16 धारा 419,420,411 भा0द0वि0 थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।
9. मु0अ0सं0 378/16 धारा  419,420,406 भा0द0वि0 थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।
10. मु0अ0सं0 477/16 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।
11. मु0अ0सं0 94/18 धारा 419, 420, 411 भा0द0वि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
12. मु0अ0सं0 96/18 धारा 419,420,411 भा0द0वि0 व 66 IT ACT थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
13. मु0अ0सं0 180/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
14. मु0अ0सं0 100/20 धारा 419,420 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास (अभियुक्त शिवम)–

1. मु0अ0सं0 167/17 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 93/18 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 102/18 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 110/18 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
5. मु0अ0सं0 149/18 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
6. मु0अ0सं0 100/20 धारा 419,420 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास (अभियुक्त प्रवेश)–

1. मु0अ0सं0 54/20 धारा 147,323,504,506 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 100/20 धारा 419,420 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 101/20 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी

1. 12 अदद एटीएम कार्ड व व 1930 रुपया नकद 
2. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

• थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
• उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय  थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• नि0 श्री आनन्द कुमार सिंह SOG प्रभारी आजमगढ़ 
• का0 दिलीप पाठक SOG आजमगढ़ ।
• का0 औरंगजेब खां SOG आजमगढ ।
• का0 मनीष कुमार सिंह साइबर सेल आजमगढ । 
• म0का अनीता कुमारी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
• म0का0 शीला चौरसिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने