हमीरपुर।
रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन
आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जनपद में मनरेगा योजना के अंतर्गत वर्तमान में संचालित विभिन्न कार्यों तथा इस योजना से पूर्व में कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस क्रम में जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सर्वप्रथम सुमेरपुर विकासखंड के कुंडौरा गांव के मारका तालाब में मनरेगा योजना के अंतर्गत रु 02.40 लाख की लागत से हो रहे खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 54 मजदूर कार्य करते पाए गए जिसमे से 08 प्रवासी मजदूर थे । मौके पर तालाब में पानी जाने हेतु बनाए गए इनलेट सही ना पाए जाने तथा तालाब की मिट्टी ठीक ढंग से मेड़ो पर न डलवाने पर जिलाधिकारी ने जेई व तकनीकी सहायक को कड़ी चेतावनी देते हुए इनलेट सही कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि पानी के कैचमेंट एरिया बढ़ाया जाए। कहा कि तालाब के बंधे पर मिट्टी ऐसे डाली जाए कि बरसात में मिट्टी तालाब में पुनः न जाने पाए। उन्होंने कहा कि तालाब की मानक के अनुसार गहराई रखी जाए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कुंडौरा गांव में महिला नाला का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नाले में बेतरतीब ढंग से इधर-उधर मिट्टी डाले जाने पर तथा उसकी चौड़ाई कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि नाले की खुदाई मानक के अनुसार की जाय। इसकी मिट्टी ठीक ढंग से नाले के मेड़ो पर डाली जाए। कहा कि नाले में 01 मीटर की खुदाई / गहराई अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो । कहा कि नाले का सुंदरीकरण तथा इसकी खाईं में वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए। नाले के बीच में ठीक ढंग से डोह बनाई जाए। नाले में जल संग्रहण के दृष्टिगत उसकी चौड़ाई बढ़ाई जाए। यह सभी कार्य 1 सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। कहा कि जल के परंपरागत स्रोतों का जीर्णोद्धार किया जाए । उन्होंने मनरेगा के जेई व तकनीकी सहायक को ठीक ढंग से कार्य करने की चेतावनी दी ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कुरारा विकासखंड के कंडौर गांव में मनरेगा योजनान्तर्गत रु 03.99 लाख की लागत से चल रहे मडियन नाला के खुदाई कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान नाले की खुदाई में कुल 97 श्रमिक कार्य करते पाए गए ,जिसमें से 09 प्रवासी मजदूर थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण नाले का जीर्णोद्धार/ खुदाई किया जाए ।इसके लेवल को बराबर किया जाए। इसकी चौड़ाई पर्याप्त रखी जाए। नाले के बंधे पर वृक्षारोपण कराया जाए तथा इसका सुंदरीकरण कराया जाए । इसको एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। कहा कि बीडीओ द्वारा ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ,खंड विकास अधिकारी कुरारा आदि मौजूद रहे।



