Breaking News

विस्थापितों को राशन न मिलने पर कोटेदार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन, दुर्व्यवहार पर दी थाने में तहरीर।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोटेदार के पोते पर मारपीट कर चाकू दिखाकर आतंकित करने का लगाया आरोप।

कोटे की दुकान को बगल के कोटेदार के यहां अटैच करने की किया मांग।

सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के कोटेदार रामबली पुत्र केदार सिंह के यहां बाला जानी रचन पट्टी के विस्थापित जो कि वर्षों पूर्व ठिकहिया हाजीपुर गांव कटान में बह गया था, वहां से विस्थापित हुए लोग आज सुबह 10:00 बजे कोटेदार रामबली के यहां राशन लेने के लिए गए थे, लेकिन कोटेदार से राशन कम देना पैसा अधिक लेने की शिकायत इन लोगों ने कि जिस पर कोटेदार भड़क गया और अपने परिजनों को बुलाकर विस्थापितों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा और चाकू दिखाकर आतंकित कर भगाने लगा, जिससे नाराज होकर विस्थापितों ने  कोटेदार के दरवाजे पर ही विरोध प्रदर्शन भी किया। 
भयभीत विस्थापितों ने रौनापार थाने पर इस मामले में कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर भी दी है।
प्रभारी एसओ रौनापार चंद्रशेखर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच कर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, सप्लाई इंस्पेक्टर हरैया रामप्रवेश का कहना है कि अभी इस तरह की किसी भी घटना की हमको सूचना नहीं है। इस मौके पर रामनाथ राजेश गौड़ श्रवण शर्मा राधेश्याम राजनाथ लालू आदि दर्जनों विस्थापित रहे।


और नया पुराने