Breaking News

विद्यालयों में पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करायें, लापरवाही बर्दाश्त नही: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 जून-- बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त एबीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि कायाकल्प के तहत प्राथमिक स्कूलों में पेयजल, शौचालय, विद्यालयों का सुन्दीकरण आदि का कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा कराया जाना है, इसके आप सभी की जिम्मेदारी है कि खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में किये जाने वाले कार्याें को पूर्ण करायें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि शिक्षकों के निलम्बन व बहाली का खेल समाप्त करें, जो शिक्षक दोषी है एवं निलम्बित हैं, उस पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बीएसए को यह भी कहा कि 01 जनवरी 2020 से जितने भी शिक्षकों को निलम्बन व बहाली हुआ है, उनकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसी के साथ ही मिशन प्रेरणा ऐप, दीक्षा ऐप में डाटा की कम फीडिंग पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एबीएसए ठेकमा, मुहम्मदपुर, बिलरियागंज से स्पष्टीकरण लेने के लिए बीएसए को निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने सभी एबीएसए को निर्देश दिये कि विद्यालयों में छात्रों को उपलब्ध कराये जाने वाले ड्रेस को मानक के अनुसार गुणवत्तापरक सिलवायें और यह ड्रेस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ही सिलवाया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त एबीएसए को यह भी निर्देश दिये कि विद्यालयों में पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करायें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, प्रभारी बीएसए सहित संबंधित एबीएसए उपस्थित रहे।
-------------------------------

और नया पुराने