Breaking News

सामूहिक भीड़ जमाकर योगाभ्यास न करें, प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 जून-- कल दिनांक 21 जून को 6वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद के समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि भारत सरकार, आयुष मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार आप सभी लोग प्रातः 7ः00 बजे से अपने घर पर ही अपने परिवार के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए योगाभ्यास करेंगे तथा उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। 
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे भी विश्व योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून को प्रातः 7ः00 बजे सभी अधिकारी अपने आवास पर ही अपने परिवार के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास करें और स्वास्थ्य का लाभ पायें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जनपद में कहीं पर भी सामूहिक भीड़ जमाकर योगाभ्यास न करें, प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें। 
इसी के साथ ही डाॅ0 अक्षयलाल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डाॅ0 विजय कृष्ण सिंह प्राचार्य आरके आयुर्वेदिक कालेज सठियांव, डाॅ0 डीडी सिंह अध्यक्ष नीमा आजमगढ़ द्वारा भी विश्य योग दिवस को सफल बनाने के लिए जन समुदाय से अपील की गयी।

और नया पुराने