Breaking News

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मण्डलीय कारागार में व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा संयुक्त द्वारा मण्डलीय कारागार इटौरा पहुॅचकर जेल अधीक्षक से जेल में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। 
जिलाधिकारी द्वारा कैदियों के आनलाईन पेशी के रिपोर्ट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि न्यायालय खुलने के बाद कैदियों के पेशी के समय सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराया जाय। इसी के साथ ही जिन गाड़ियों से कैदियों की पेशी करायी जाय, उन गाड़ियों का भी सेनेटाइजेशन सुव्यवस्थित ढ़ंग से करायें। 
जेल अधीक्षक द्वारा बताया कि कैदियों द्वारा 2800 मास्क तैयार कराकर वितरित कराया गया, और आगे बनाया जा रहा है। 343 कैदियों को पेरोल पर रिहा किया गया है, व 11 कैदियों को अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया है।  


और नया पुराने