आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जनपद आज़मगढ़ के प्रथम चरण के सभी ब्लाकों में सीएससी वाई फाई चौपाल के माध्यम से पुलिस चौकी थाना कोटेदार ग्राम पंचायत भवन प्राइमरी स्कूल आंगनवाड़ी आदि में फ्री हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है जनपद के सीएससी जिला प्रबंधक कौशलेन्द्र राय द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली समस्त सरकारी संस्थाओं में भारत सरकार ने के निर्देश पर निशुल्क कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। जिसमें संस्था प्रमुख को पहचान पत्र की एक कॉपी फोटो एवं संस्था की आईडी उपलब्ध कराना होगा l WIFI FTTH के अंतर्गत व्यक्तिगत कनेक्शन भी लिए जा सकेंगे ।
इसी क्रम में प्राथमिक स्तर पर 8 ब्लाक पल्हनी, महराजगंज, अतरौलिया, तहबरपुर, फूलपुर, सठियांव, लालगंज, मेहनगर के चैंपियन वीएलई द्वारा ब्लॉक ऑफिस के अतिरिक्त विद्यालय ,आंगनवाड़ी, जन सेवा केंद्र आदि को अब तक सुविधा पहुंचा दी गई है जिससे ब्लॉक वासियों में खुशी की लहर है, WIFI FTTH का कार्य करवा रहे गिरजेश राय ने प्रधानमंत्री को बहुआयामी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।