आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 जून-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में लागू किया गया देशव्यापी लाकडाउन भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 30 जून 2020 तक प्रभारी रहने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
इसी क्रम में उ0प्र0 शासन द्वारा धार्मिक पूजा स्थलों, कार्यालय, माॅल, होटल एवं रेस्टोरेंट को खोलने हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के क्रम में दिशा निर्देश जारी करते हुए इन्हें दिनांक 08 जून 2020 से लागू कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेश का अनुपालन कराये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कन्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन में विगत 21 दिनों में कोविड-19 को कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उस हाटस्पाट को बन्द करते हुए कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त किये जाने के निर्देश हैं। तत्क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी की आख्या के आधार पर पिछले 21 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 को कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-पोस्ट आफिस की गली, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पूरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 2- मजरा कोहराना, राजस्व ग्राम जिवली, तहसील मार्टीनगंज, 3- मोहल्ला तेलीपुर, वार्ड नं0 8 गाॅधीनगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 4-राजस्व ग्राम बघरवा, तहसील सगड़ी, 5-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम ऊॅचाडीह सलेमपुर सगड़ी, 6-प्रजापति पुरवा, राजस्व ग्राम हैबतपुर डुभाॅव, लालगंज, 7-यादव पुरवा, राजस्व ग्राम जगदीशपुर चैर, लालगंज, 8-चानकपुर, राजस्व ग्राम तितिरा मेंहनगर, 9-चैहान बस्ती, राजस्व ग्राम भीटी, मेंहनगर, 10-पहाड़पुर, राजस्व ग्राम जाफरपुर मेंहनगर, 11-क्षत्रिय बस्ती, राजस्व ग्राम चकवारा मेंहनगर, 12-चैहान बस्ती, बड़का पूरा, राजस्व ग्राम पुसड़ा आईमा सदर, 13-चैरसिया मजरा, राजस्व ग्राम बिलारमऊ फूलपुर, 14-राजस्व ग्राम बीकापुर, मार्टीनगंज तथा 15-राजस्व ग्राम अराजी अजगरा मगर्वी, सगड़ी को बंद करते हुए कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
उन्होने कहा कि धार्मिक पूजा स्थलों, कार्यालय, माॅल, रेस्टोरेंट को खोलने हेतु जारी दिशा निर्देश तथा शासनादेश के अनुपालन में जारी सामान्य निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भाॅति उपरोक्त क्षेत्रों में भी लागू होंगे।
