Breaking News

बीरभानपुर मेहनगर का रहने वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 17 जून-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु 10 जून 2020 को भेजी गयी सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट में से 01 मरीज की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। बीरभानपुर मेहनगर का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा। 
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 168 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 16 एक्टिव केस हैं, 146 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 06 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। 



और नया पुराने