बदायूं:
बदायूं: कोरोना संक्रमण शहर में ताला लगवा रहा है। अब एक के बाद एक नहीं अब तो दर्जनों में संक्रमित निकल आए हैं, जिसकी वजह से शहर की कई बाजार सहित कालोनियों एवं मोहल्लों को सील कर दिया गया है।
तीन नए हॉटस्पाट बनते ही अफसरों ने फोर्स लगाकर सख्ती बरती जा रही है वहीं 21 दिन के लिए बंद करा दिया है। जिसकी किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने शहर के खंडीसारी, पटियाली सराय, सोथा मोहल्ला पहुंच गए और हॉटस्पाट घोषित किया हैं।
इन प्रत्येक मोहल्ला के आधा किलो मीटर की रेंज में बेरीकेडिंग कराई गई। जिससे कई मोहल्लों को सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी इलाकों में जाकर बेरीकेडिंग की व्यवस्था को देखा, इन मोहल्लों को दिन निकलते ही बंद कर दिया प्रत्येक मार्ग पर बेरीकेडिंग कर दी गई और जिसमें हलवाई चौक, बड़ा बाजार सहित कई बाजार बंद हो गए। सभी जगह फोर्स को तैनात कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब यहां किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी संपर्क वालों के यहां जाकर सर्वे किया है। वहीं स्वास्थ्य टीम सैंपल करने की तैयारी में है। जिससे कोविड को सही तरीके से रोक जाए और लोगों को जागरूक किया जाएं जिससे शहर में स्थित काबू में रहें।
रिपोर्ट: बी यीशुदास
