Breaking News

मनरेगा के कार्याें को कन्वर्जेन्स माॅडल पर तेजी से कराये जाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 20 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा के कार्याें को कन्वर्जेन्स माॅडल पर तेजी से कराये जाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा में 185 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है, जिसमें 79 वर्क आईडी जनरेट है और 04 मस्टररोल जारी किये गये हैं। निर्माण खण्ड-2 में 54 परियोजनाएं स्वीकृत है, जिसमें 45 वर्क आईडी जनरेट हैं, जिसमें एक भी मस्टररोल जारी नही किया गया है। निर्माण खण्ड-5 में 375 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमें 24 वर्क आईडी जनरेट हैं, इसमें एक भी मस्टररोल जारी नही किया गया है। इसी प्रकार वन विभाग, सिंचाई, बाढ़ खण्ड, लघु सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग आदि की भी समीक्षा की गयी। 
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान मनरेगा के कार्याें में कन्वर्जेन्स माडल पर अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में कल से सभी प्रोजेक्टों का वर्क आईडी जनरेट कराते हुए मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए जनपद में आये हुए प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाना है, जिसके दृष्टिगत सभी विभाग अपने-अपने विभागों के कार्याें में तेजी लायें एवं प्रतिदिन 1.50 लाख मानव दिवस का सृजन कर रोजगार उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने