आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना महराजगंज
आज दिनांक 06.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के निर्देशन में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि वादी मुकदमा श्री सदरे आलम पुत्र अब्दुल सत्तार ग्राम महरुपुर, थाना महराजगंज, तहसील सगड़ी, जनपद आजमगढ़ के टिनशेड से निर्मित मकान के कमरे के पीछे का जंगला तोड़ कर आग लगा देने, जिससे कमरे में रखा मोवाइल जिसमें दो सिम लगी हुई, कपड़ा, चौकी, व वादी द्वारा तैयार ग्राहक रजिस्टर व अन्य सामान जलकर नष्ट हो जाने व करीब रु0 20000/ बीस हजार से ज्यादा का नुकसान हो जाने के सम्बन्ध में दिये गये तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2020 धारा 436 IPC पंजीकृत कर तमाम साक्ष्य संकलन के आधार पर वांछित अभियुक्त 1. अरमान पुत्र इलियास उर्फ नईम अहमद सा0 भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ की गिरफ्तारी परशुरामपुर बाजार से मुखबीर खास की सूचना पर समय 12.25 बजे की गयी । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
नाम-पता- अभियुक्त
1. अरमान पुत्र इलियास उर्फ नईम अहमद सा0 भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. SHO नन्द कुमार तिवारी
2. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव
4. हे0 का0 फूलन यादव
5. का0 बीरेन्द्र यादव
