आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
दिनांक-05.06.2020 को सोशल मीडिया के ट्वीटर प्लेटफार्म पर एक ट्विटर आई डी से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी कि राकेश यादव उर्फ राकी पुत्र मोहन यादव सा0 बड़ागांव थाना निजामाबाद जनपद- आजमगढ़ द्वारा फेसबुक पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक पोस्ट वायरल किया जा रहा है। इस ट्विट को जनपद आजमगढ़ की मीडिया सेल द्वारा थाना स्थानीय को आवश्यक जाँच एवं कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया। स्थानीय थाने के निरीक्षक श्री अनवर अली खाँ द्वारा जाँच की गयी तो ऐसी वायरल पोस्ट से आम जनता में क्षोभ एवं आक्रोश पाया गया। इससे समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गयी थी। जिसके संदर्भ में स्थानीय थाने द्वारा प्रकरण में मु0अ0सं0 110/20 धारा 504,505 भादवि व 67 आईटी एक्ट बनाम राकेश यादव पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद एवं साईबर सेल की अलग-अलग टीमें बनाकर तत्काल गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये। जिसके क्रम प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद श्री अनवर अली खाँन द्वारा आज दिनांक-06.07.2020 को समय प्रातः 09.40 बजे अभियुक्त राकेश यादव उर्फ राकी पुत्र मोहन यादव सा0 बड़ागाव थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियोग में अभियुक्त को पूछताछ एवं आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – अभियुक्त राकेश यादव उर्फ राकी पुत्र मोहन यादव सा0 बड़ागाव थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त वर्ष 2016-2017 में आजाद इंस्टिट्यूट से बी0टेक0 किया हुआ है तथा L.N.T. कम्पनी कानपुर में अपनी सेवाएं दे रहा था और कोरोना वायरस के रोकथाम के दृष्टिगत लागु लाकडाउन के दौरान अपने घर आया हुआ है। ट्विट के सम्बन्ध में अभियुक्त पश्चाताप कर रहा है। यह ट्विट उसन भावावेश में कर दिया है। जिसका अब उसे पछतावा है।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 110/20 धारा 504,505 भादवि व 67 आईटी एक्ट, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण -
1. राकेश यादव उर्फ राकी पुत्र मोहन यादव सा0 बड़ागाव थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. 01 अदद मोबाईल सेमसंग गैलेक्सी ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम-
1. SHO श्री अनवर अली खान मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. चौकी प्रभारी फरिंहा उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान थाना निजामाबाद,आजमगढ़