आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बरदह
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में आज दिंनांक 07.07.2020 को उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराहियान के थाना हाजा से रवाना होकर चौकी ठेकमा से मु0अ0स0 168/2020 धारा 307/504 भादवि की विवेचना व तलाश वाछिंत अपराधी की गिरफ्तारी हेतु ठेकमा बाजार मे मौजूद थे। कि जरिये मुखविर सुचना मिली कि मु0अ0स0 168/2020 धारा 307/504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त अपने घर मे मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर ग्राम केदलीपुर पहुचे तो 01 व्यक्ति जो घर के वरामदे मे सो रहा था उठाकर पुछताछ की गयी तो अपना नाम राम विहारी उर्फ घमसू यादव उम्र 55 वर्ष साकिनान ग्राम केदलीपुर थाना बरदह आजमगढ बताया कि उपरोक्त व्यक्ति को मुकदमा उपरोक्त की घटना से बोध कराते हुये समय करीब 4.45 बजे सुबह मे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.राम विहारी उर्फ घमसू यादव पुत्र स्व0 नेबू यादव उम्र 55 वर्ष साकिनान ग्राम केदलीपुर थाना बरदह आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाले अधि0कर्म0गण-
1. उ0नि0 बजंरग कुमार मिश्रा
2. हे0का0 नरेन्द्र मिश्रा मय फोर्स
नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 68 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई ।