Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ द्वारा मास्क वितरण का कार्य संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले दिनांक 6 जुलाई 2020 को गोद लिए हुए ग्राम सराय सागर मालटारी में मास्क का वितरण समारोह पूर्वक किया गया।  समारोह के अध्यक्ष संस्था के प्राचार्य डॉ राम अवध सिंह यादव* और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ उदय भान यादव एवं विशिष्ट अतिथि रोवर्स/रेंजर्स के पूर्व जिला समन्वयक डॉ शशि कुमार मिश्र जी रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उदय भान यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाये नौकर नहीं है बल्कि स्वयं सेवक हैं जो स्वेच्छा से समाज की सेवा कर रहे हैं। मास्क वितरण से कोरोना रुकेगा इसमें कोई संदेह नहीं है। आगे आप ने कहा कि जनता पीड़ित होती है कभी जनता से, कभी सरकार से और कभी कोरोना जैसी महामारी से।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य यादव जी ने कहा कि बचाव ही कोरोना से रक्षा का उपाय है।फिजिकल डिस्टेंस का पालन, साबुन से हाथ धोना, काढा का उपयोग करना और गरम पानी पीना यह सब कोरोना जैसी महामारी से बचने के आसान उपाय हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एस.एस का उद्देश्य सामाजिक कार्य करते हुए युवाओं के  व्यक्तित्व का विकास करना है।स्वयंसेवक  मास्क बनाकर आम जनता में जाकर लोगों को  मास्क वितरित कर रहे हैं और कोरोना से बचने के उपाय बता रहे हैं इस प्रकार एन.एस.एस अपने उद्देश्य को व्यवहारिक धरातल पर पूरा करता दिखाई दे रहा है अर्थात अपने उद्देश्य को पूरा कर रहा है।
सराय सागर मालटारी के प्रधान मुकेश राय, कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्षा निर्मला भारती, कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, एवं कांग्रेस कमेटी के महासचिव  ओम प्रकाश यादव* ने भी बारी-बारी से सभा को संबोधित किया।  डॉ शैलेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया और आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।सराय सागर मालटारी में 3 लोगों का 2 दिन पहले स्वर्गवास  हो गया था, उसकी शोक  सभा की गई और, और सभा विसर्जित की गई।

और नया पुराने